Header Ads Widget

Pokerlion.com और टीम गोवा लायन्स का मुम्बई में हुआ लॉन्च



PokerLion - बेस्ट ऑनलाइन रियल‌ मनी पोकर साइट ने आज मुम्बई के होटल सहारा स्टार में एक‌ लॉन्च समारोह में अपने वेबसाइट और पोकर टीम गोवा लायन्स का ऐलान किया। तो‌ लीजिए, हम आपकी ऑनलाइन पोकर गेमिंग को और भी रोचक बनाने के लिए हाज़िर हैं। आइए किंग ऑफ़ पोकर के साथ अपने गेमिंग के‌ अनुभव को और भी‌ मज़ेदार बनाइए। एक नये वेबसाइट‌‌ के जरिए रोमांचक, इंटरैक्टिव, रियल मनी पोकर गेम्स का मज़ा लीजिए और ढेरों इनाम भी पाइए। तेलंगना, असम, उड़िसा और गुजरात जैसे राज्यों‌ को छोड़कर रियल मनी पोकर गेम को पंसद करने और इसमें रूचि रखनेवालों के लिए उपलब्ध रहेगा। अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने आज क्लब सर्कस में PokerLion और टीम गोवा लायन्स का उद्घाटन किया।

एबलिटी गेम्स स्तुति हार्डवेयर प्राइवेट लिमिटेड : ये भारत से चलाई जानेवाली वो कंपनी है जिसके तहत PokerLion और टीम गोवा लायन्स आते हैं। एबिलिटी गेम्स पोकर, फ़ैन्टैसी, लीग, रमी आदि जैसे नवीनतम और अनोखे प्रोडक्टस डिज़ाइन करती है, विकसित करती है, उन्हें बाज़ार में बेचती है और इन्हें वितरित भी करती है, जो लोगों को रियल मनी से खेलने का मौका उपलब्ध कराती है। ऐसे गेम्स के विकास की दुनिया में ये उभरती प्रतिभाओं को अच्छे मौके प्रदान करती है। एबिलिटी गेम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं नवनीत मखारिया। 

PokerLion पोकर प्लेयर्स को यूज़र्स फ्रेंडली इंटरफ़ेस के जरिए रियल‌ मनी पोकर गेमिंग के अनुभव को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है।‌ वेबसाइट पर बहुभाषी प्लेटफॉर्म उपल्ब्ध है (भारत की तमाम भाषाओं को इसमें शामिल किया गया है), इसकी कोडिंग भी‌ सुरक्षित है, GTD की गारंटी है, सभी तरह के कार्ड्स भी स्वीकार किये जाते हैं और यूज़र्स के लिए चौबीसों घंटे सेवा देने वाली सपोर्ट सिस्टम भी मौजूद है। वेबसाइट का डिज़ाइन‌ काफ़ी सरल मगर आकर्षक है, इसकी कार्यप्रणाली काफ़ी सुचारू और इसका कंटेट काफ़ी बढ़िया है। कह सकते हैं‌ कि ये महज़ एक पोकर गेमिंग साइट नहीं हैं।

गेम्स के अलावा ये वेबसाइट काफ़ी रचनात्मक और जानकारी से परिपूर्ण है। इसे यूज़र्स की सुविधा के मद्देनज़र डिज़ाइन किया गया है, जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है ताकि ये वेबसाइट आज के नवीनतम बाउज़र्स और तमाम मोबाइल डिवाइस को सपोर्ट करे।

PokerLion का नेतृत्व कंपनी के निदेशक और सीईओ नवनीत मखारिया कर रहे हैं। इसके सलाहकार हैं प्रियंका कपूर और बतौर कंसल्टेंट इससे जुड़े हैं अनुतोष चटर्जी। गेम के प्रति ये इन‌ सभी‌ का उत्साह और लगाव ही‌ है जिसके चलते इन्होंने इस ख़ास मनी पोकर साइट का निर्माण किया और साथ ही टैलेंटेड लोगों के साथ पोकर टीम खड़ी की। इतना ही नहीं, ये सभी भारत में क्रिकेट और फुटबॉल की तरह ही पोकर को‌ भी पॉपुलर करने के लिए प्रयासरत हैं।

टीम लायन गोवा का नेतृत्व कर रहे निदेशक नवनीत मखारिया और इसके सीईओ नवधा तपारिया दोनों ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, युनाइटेड किंडम, टेक्सस आदि जगहों से दुनियाभर के प्रतिभाशाली पोकर खिलाड़ियों को टीम में‌ जगह दी है, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पोकर टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। 

गोवा लायन्स के ये तमाम प्रतिभाशाली खिलाड़ी दुनियाभर के अन्य मशहूर खेल की तरह ही पोकर को भी पॉपुलर करने की कोशिश करेंगे।

इस मौके‌ पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने कहा, "इस शहर में इस तरह की रोमांचक पोकर वेबसाइट को‌ लॉन्च करके काफ़ी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं भी फ़ुर्सत के पलों इस गेम‌ को खेलने‌ और गोवा लायन्स द्वारा खेले जानेवाले इस टूर्नामेंट को देखने
के‌ लिए काफ़ी उस्साहित हूं। पोकर प्लेयर्स के लिए PokerLion वेबसाइट लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस एक अप-टू-डेट और पूरी तरह से सुरक्षित वेबसाइट है। तेज़ी से आगे बढ़ते ऑनलाइन बिज़नेस में गुणवत्तापूर्ण सर्विस और कस्टमर सपोर्ट का बेहद अहम भूमिका है और PokerLion एक ऐसी वेबसाइट है जिसमें नित नये गेम्स और कॉन्सेप्ट को तरज़ीह दी‌ जाती है।"

PokerLion के निदेशक और सीईओ नवनीत मखारिया ने कार्यक्रम में कहा, " मैं इस पोकर वेबसाइट के लॉन्च को लेकर काफ़ी‌ उत्साहित हूं। हमारे इस वेबसाइट‌ के ज़रिये हम सभी पोकर प्लेयर्स को रियल मनी पोकर गेम्स मुहैया कराएंगे जिसे लेकर मैं काफ़ी आश्वस्त हूं। इसे लेकर मेरी पूरी टीम ने काफ़ी‌ मेहनत की है और टीम‌ के लॉन्च के बाद नये सफ़र पर निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये एक‌ नई चुनौती की शुरुआत है।" 

उन्होंने आगे कहा, "एक्साइटिंग गेम्स और टूर्नामेंट के अलावा इस साइट पर लगातार खबरें और अन्य तमाम चीजें भी अपडेट होती रहेंगी। इस तरह से PokerLion दुनियाभर के जायज़ उम्र के लोगों के लिए गेमिंग के अनुभव को और आकर्षक बनायेगा और उन्हें लुभाने में कामयाब से साबित होगा।"

टीम गोवा लायन्स के‌ बारे में बात करते हुए इसके सीईओ नवधा तपारिया ने कहा, "हमारे लिए ये एक खास और इस तरह का पहला मौका है, और इस सफ़र का हिस्सा बनकर हम सभी ख़ासे उत्साहित हैं। मैं कॉलेज के दिनों से ही स्पोर्ट्स को लेकर उत्साहित रहा हूं। ऐसे में इस टीम के निर्माण को लेकर मैं काफ़ी ख़ुश हूं। भारत में पोकर गेम को अलग-अलग स्वरूपों में खेलने के लिए PokerLion एकदम‌ बढ़िया साइट है। टीम गोवा लायन अलग-अलग टूर्नामेंट खेलने के लिए एक उम्दा और काफ़ी‌ प्रतिभाशाली टीम है। मैं PokerLion और टीम गोवा लायन को उनके इस नये सफ़र और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगा।"

Post a Comment

0 Comments